Jamshedpur News : सोनारी : मां ने डांटा, तो छात्र ने कर ली आत्महत्या

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 05 Apr 2026 1:21 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : सोनारी जॉगर्स पार्क के पास स्थित शुभम अपार्टमेंट के ई-1 फ्लैट में शनिवार को प्रदीप कुमार राम (21 वर्ष) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था प्रदीप

कुत्तों को भी ट्रेनिंग देने का करता था काम

Jamshedpur News :

सोनारी जॉगर्स पार्क के पास स्थित शुभम अपार्टमेंट के ई-1 फ्लैट में शनिवार को प्रदीप कुमार राम (21 वर्ष) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घरवालों ने कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद पाया, तो आवाज लगायी. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर अपार्टमेंट के नीचे काम कर रहे मजदूरों की मदद से दरवाजा तोड़ा, तो प्रदीप को फंदे से लटका पाया. जिसके बाद घरवाले आनन-फानन में प्रदीप को टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रदीप होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था. इसके अलावा कुत्तों को प्रशिक्षण भी देता था. घटना सुबह करीब 11 बजे की है.

जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर मां ने फटकार लगायी थी. जिसके बाद प्रदीप कमरे में चला गया और बाहर नहीं निकला. प्रदीप तीन भाई बहनों में मंझला था. पिता राजेश राम ने बताया कि वे टैक्सी चलाकर परिवार चलाते हैं. प्रदीप ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है. वह सुबह घर से निकल गये थे. 11 बजे के करीब घर खाना खाने गये, तो प्रदीप का कमरा बंद था. सुबह पत्नी ने किसी बात को लेकर डांटा था. पुलिस ने शव को टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. पुलिस के अनुसार जांच में यह बात सामने आयी है कि मां की डांट सुनने के बाद युवक कमरे में जाकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. हालांकि घरवालों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola