Jamshedpur News : भुइयांडीह : चापड़बाजी व फायरिंग में गिरफ्तार चार युवक गये जेल, देसी कट्टा और तीन चापड़ बरामद
Updated at : 05 Apr 2026 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
भुइयांडीह छायानगर में सन्नी पुष्टि उर्फ जगरनाथ पुष्टि और नंदू लोहार पर चापड़ से हमला व फायरिंग के मामले में गिरफ्तार छायानगर निवासी करण वर्मा, निर्भय सिंह उर्फ छोटका, संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना और कुणाल मुंडा उर्फ छिल्ला को पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
विज्ञापन
वर्ष 2022 से चल रहा था दोनों गैंग में विवाद
हमलावर हैं राइडर गिरोह एआरजेड ग्रुप के सदस्य
Jamshedpur News :
भुइयांडीह छायानगर में सन्नी पुष्टि उर्फ जगरनाथ पुष्टि और नंदू लोहार पर चापड़ से हमला व फायरिंग के मामले में गिरफ्तार छायानगर निवासी करण वर्मा, निर्भय सिंह उर्फ छोटका, संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना और कुणाल मुंडा उर्फ छिल्ला को पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से फायरिंग में प्रयुक्त देसी कट्टा, तीन चापड़ के अलावा दो मोबाइल बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि घायलों का हमलावरों से पिछले करीब चार साल से विवाद चल रहा था. वर्ष 2022 में डिमना में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. इसके अलावा वर्ष 2023 में सुवर्णरेखा बर्निंग घाट के पास विवाद हुआ था. लेकिन गत रामनवमी को हुए मारपीट के बाद विवाद गहरा गया था. जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे. गिरफ्तार करण वर्मा के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में एक केस दर्ज है, जबकि निर्भय सिंह उर्फ छोटका के खिलाफ उलीडीह थाना में केस दर्ज है. वहीं, कुणाल मुंडा उर्फ छिल्ला के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में चार केस दर्ज है. इसके अलावा हमला में घायल सन्नी पुष्टि और नंदू लोहार के खिलाफ भी पूर्व में केस दर्ज है. एक ही बस्ती में दोनों पक्ष के रहने के कारण अक्सर दोनों में विवाद होता था. 31 मार्च की रात हुए वारदात के बाद डीएसपी भोला प्रसाद सिंह की अगुवाई में एसआइटी का गठन किया गया था. जिसमें सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के अलावा थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. उन्होंने बताया कि हमला में शामिल फरार युवकों की तलाश में छापामारी की जा रही है.रैश ड्राइविंग पर घरवाले लगायें लगाम, नहीं तो पुलिस लगायेगी
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि हमलावर एआरजेड नाम से राइडर ग्रुप बनाकर चलाते थे. यह ग्रुप अक्सर रैश ड्राइविंग करते थे. पूर्व में सिदगोड़ा में रैश ड्राइविंग करने वाले ग्रुप के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी. सिटी एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरवाले अपने बच्चों को रैश ड्राइविंग करने से रोकें, अन्यथा पुलिस अपने तरीके से लगाम लगायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




