jsca b division league : जमशेदपुर क्रिकेट क्लब ने विकास सीसी को 57 रन से हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को 57 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब को 57 रन से मात दी. जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में दस विकेट पर 193 रन बनाए. सत्यम सुमन ने 56 व हिमांशु भारद्वाज ने 43 रनों की पारी खेली. विकास सीसी के अंकुर व आदित्य कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में विकास क्रिकेट क्लब की टीम 29.1 ओवर में दस 136 रन पर सिमट गयी. अमित कच्छप और धनंजय कुमार ने 33-33 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर सीसी के हिमांशु भारद्वाज ने चार व श्रेष्ठ चौहान ने तीन विकेट लिये. हिमांशु भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola