Jsca B Division Cricket League: रुरल ग्रीन की टीम ने हिना एलायड को 4 विकेट से हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. रुरल ग्रीन की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड को चार विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. रुरल ग्रीन की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में हिना एलायड को चार विकेट से हराया. हिना एलायड की टीम 21.2 ओवर में दस विकेट पर 71 रन बनाए. रुरल ग्रीन के लिए उधव मदन ने चार व रेमंड हप्पागडा ने तीन विकेट लिये. जवाब में रूरल ग्रीन की टीम 14 ओवर में छह विकेट पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया. रेमंड हप्पागडा ने 32 रनों का योगदान दिया. हिना एलायड की ओर से तंजिल-उल-हक ने तीन व मो नजम अशरफ ने दो विकेट लिये. रेमंड को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. जेएससीए के स्कोरर आलोक सिंघानिया उर्फ मैनेजर ने रेमंड को पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola