Jsca B Division Cricket League: फ्रेंड्स एकादश ने लोयोला कोल्ट्स को 4 विकेट से हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स को चार विकेट से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला कोल्ट्स को चार विकेट से मात दी. लोयोला कोल्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 219 रन बनाए. श्रेयांश राज ने 58 और कृष्णा भारद्वाज ने 38 रनों की पारी खेली. फ्रेंड्स की ओर से हरजिंदरपाल सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में फ्रेंड्स एकादश की टीम 39.5 ओवर में छह विकेट पर 220 रन बनाकर मैच जीत लिया. श्रेय कुमार मंडल ने 70 व हरजिंदरपाल सिंह ने 40 रनों की पारी खेली. लोयोला कोल्ट्स के कृष्णा भारद्वाज ने दो विकेट लिये. हरजिंदरपाल सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola