Jsca B Division Cricket League : जमशेदपुर ब्लूज ने एआर एकादश को पांच विकेट से मात दी

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 26 Feb 2026 8:58 PM

विज्ञापन

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने एआर एकादश को पांच विकेट से पराजित किया

विज्ञापन

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने एआर एकादश को पांच विकेट से पराजित किया. एआर एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.1 ओवर में दस विकेट पर 127 रन बनाए. विनीत सिन्हा ने 31 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर ब्लूज के सत्यजीत मुखर्जी ने तीन, शिवम मंडल व अर्णव राय ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 22.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया. आयत्रो ने 29 और दुर्गा प्रसाद ने 22 रनों की पारी खेली. एआर एकादश की ओर से चिराग जायसवाल ने दो विकेट चटकाये. सत्यजीत मुखर्जी प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola