JSCA A DIVISION LEAGUE : सौरभ सेन ने जड़ा अर्धशतक, स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तीन विकेट से जीता

Updated:
विज्ञापन
JSCA A DIVISION LEAGUE : सौरभ सेन ने जड़ा अर्धशतक, स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तीन विकेट से जीता

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने अर्बन सर्विसेज को तीन विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने अर्बन सर्विसेज को तीन विकेट से हराया. अर्बन सर्विसेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में दस विकेट पर 210 रन बनाए. अभिषेक भारद्वाज ने 47 रनों की पारी खेली. बिट्टू भारती ने चार विकेट लिये. जवाब में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम 38.3 ओवर में सात विकेट पर 211 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. सौरभ सेन ने 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. सत्यम सिंह को तीन विकेट मिला. सौरभ सेन प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola