JSCA A DIVISION LEAGUE : आयुष के अर्धशतक से एल टाउन की टीम जीती

Updated at : 19 Feb 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
JSCA A DIVISION LEAGUE : आयुष के अर्धशतक से एल टाउन की टीम जीती

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में एल टाउन की टीम ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

जमशेदपुर. एल टाउन की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग क्लब को 106 रन से मात दी. एल टाउन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में दस विकेट पर 251 रन बनाए. आयुष कुमार ने 4 चौके व 1 छक्का की मदद से 79 रन बनाए. ऋतिक ऋषि ने 44 रनों की पारी खेली. यंग स्पोर्टिंग के दिवाकर झा ने तीन व राजवीर सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में यंग स्पोर्टिंग की टीम 40.4 ओवर में दस विकेट पर 145 रन बनाए. आर्यन राज ने 45 और राज द्विवेदी ने 29 रन बनाए. रवि यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. आयुष कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola