jsca A division cricket league : हार के बाद यंग स्पोर्टिंग पर मंडराया रेलिगेट होने का खतरा

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने यंग स्पोर्टिंग को हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को वीजेडी पद्धति के तहत 32 रन से हराया. इस हार के बाद यंग स्पोर्टिंग पर बी डिवीजन लीग में रेलिगेट होने का खतरा मंडराने लगा है. ए डिवीजन लीग के 12 टीमों की अंक तालिका में यंग स्पोर्टिंग की टीम दस मैच में मात्र एक जीत के साथ चार अंक हासिल करते हुए सबसे नीचले पायदान पर है. यंग स्पोर्टिंग का लीग में अभी एक मैच बाकी है. वहीं, यंग स्पोर्टिंग से एक पायदान उपर रुरल ब्लू (8अंक) है. रुरल ब्लू का भी लीग में एक मैच बाकी है. मॉर्डन क्रिकेट क्लब 28 अंक के साथ टेबल टॉपर है. लोयोला ब्लूज (28) दूसरे व टाटा स्टील (28) तीसरे स्थान पर है. शीर्ष तीनों टीमों के प्वाइंट समान है. लेकिन रनरेट के अनुसार वह पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं. गुरुवार को खेले गये मैच में टाटा स्टील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.4 ओवर में दस विकेट पर 152 रन बनाए. अमितेश मिश्रा ने 47 व कुमार सूरज ने 33 रनों का योगदान दिया. यंग स्पोर्टिंग के रोशन कुमार ने चार विकेट लिये. जवाब में यंग स्पोर्टिंग की टीम 26 ओवर में 120 रन पर सिमट गयी. अंजन नंदी ने 28 पर बनाए. टाटा स्टील के लिए विवेकानंद ने चार व फैजान अनवर ने तीन विकेट लिये. विवेकानंद प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola