JSCA A DIVISION CRICKET LEAGUE: टाटा स्टील ने रूरल ब्लू को 65 रन से हराया

टाटा स्टील की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ब्लू को 65 रन से हराया.
जमशेदपुर. टाटा स्टील की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में रूरल ब्लू को 65 रन से हराया. टाटा स्टील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए. मिथुन मुखर्जी ने 59 रनों की पारी खेली. रूरल ब्लू के ऋषभ सिन्हा ने दो विकेट लिये. जवाब में रूरल ब्लू की टीम 29.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गयी. सुशोभित चौबे ने 45 रनों की पारी खेली. टाटा स्टील के आकाश कुमार ने पांच और युवराज ने तीन विकेट लिये. युवराज प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




