मुंबई में 35 मंजिला बनेगा बिहार भवन, 314.20 करोड़ रुपये की लागत से इस साल शुरू होगा निर्माण

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Mar 2026 7:06 AM

विज्ञापन

बिहार भवन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Bhawan: मुंबई में बिहार सरकार एक बड़ा और आधुनिक बिहार भवन बनाने जा रही है. करीब 314 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 35 मंजिला भवन इन्वेस्टर्स, मरीजों और आम लोगों के लिए सुविधाजनक होगा.

विज्ञापन

Bihar Bhawan, कृष्ण कुमार: मुंबई में 35 मंजिले बिहार भवन का निर्माण करीब 314.20 करोड़ रुपये की लागत से इसी साल शुरू होगा. इसे 30 महीने में पूरा करने की समयसीमा रखी गयी है. इसके लिए भवन निर्माण विभाग ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. इसको बनाने का मकसद बिहार में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने के साथ ही निवेशकों को सुविधा उपलब्ध करवाना है. आधुनिक बिहार की जानकारी देने और सहयोग देने सहित बिहार के लोगों को बेहतर मेडिकल फैसिलिटी के लिए उनके रहने का जगह उपलब्ध करवाना है.

सभी सुविधाओं का होगा इंतजाम

सूत्रों के अनुसार मुंबई में बिहार भवन बनाने के लिए राज्य मंत्रिपरिषद ने 13 जनवरी, 2026 को मंजूरी दे दी थी. इसके बाद इसके तकनीकी पहलुओं पर भवन निर्माण विभाग की तरफ से तेज गति से काम किया जा रहा है. इस भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी.

इसमें लिफ्ट, जनेरेटर, बिजली सबस्टेशन, एसी, छत के ऊपर सौर ऊर्जा, एसटीपी / इटीपी काम, आग सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं के प्रावधान किये जाएंगे. इसके साथ ही इस भवन तक वाहनों को पहुंचने और उनके पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का बेहतर इंतजाम किया जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

3.10 लाख वर्गफुट में बनेगा बिहार भवन

सूत्रों के अनुसार मुंबई में बनने वाले बिहार भवन का निर्मित क्षेत्रफल तीन लाख 10 हजार 43 वर्गफुट होगा. इस बिहार भवन को 35 मंजिल का बनाया जायेगा. इसमें तीन मंजिला बेसमेंट होगा. उस बेसमेंट में ही वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा होगी. इसके ऊपर ग्राउंड फ्लोर और मेजनाइन फ्लोर बनाया जायेगा. इसके ऊपर 30 मंजिलों का निर्माण किया जायेगा. इन 30 मंजिलों में वीवीआइपी, वीआइपी और आम लोगों रुकने के लिए अलग-फ्लोर पर सूइट, कमरे और डोरमेटरी बनाये जायेंगे. इस भवन में कैफेटेरिया की भी व्यवस्था होगी.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी और तेज हवा का अलर्ट

नितिन नवीन का इस्तीफा टला, असम के लिए हुए रवाना, क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन