शहर की बेटियों को जमशेदपुर में कल सम्मानित करेगा प्रभात खबर

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News

अपराजिता सम्मान समारोह

Jamshedpur News: झारखंड जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में 30 मार्च सोमवार शाम छह बजे से ”अपराजिता” सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं. जिसमें दिग्गज कवियों के संग सजेगी हास्य संध्या का प्रोग्राम रखा गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News: लौहनगरी की आधी आबादी के संघर्ष, साहस और सफलता को नया आसमान देने के लिए ”प्रभात खबर” की ओर से 30 मार्च को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शाम छह बजे से ”अपराजिता सम्मान समारोह” का आयोजन किया जायेगा. समारोह का मकसद उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी मेधा और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है.

दिग्गज कवियों के संग सजेगी हास्य संध्या 

सम्मान समारोह के बाद श्रोताओं के लिए हास्य संध्या का आयोजन किया गया है. इसमें देश के विख्यात हास्य कवि शंभू शिखर, व्यंग्य विधा के माहिर अमित शुक्ला और ओजस्वी व सुरीली रचनाओं के लिए प्रसिद्ध कवयित्री पद्मिनी शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से शहरवासियों को गुदगुदाएंगे.

प्रभात खबर कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं प्रवेश पास 

आयोजन का हिस्सा बनने के लिए शहर के प्रबुद्धजनों और महिलाओं में काफी उत्साह है. कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग बाराद्वारी के मोदी टावर स्थित प्रभात खबर कार्यालय से संपर्क कर अपना प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: चतरा की महिलाओं कब मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा? राशि नहीं मिलने हो रहीं परेशान

इसे भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां में होम गार्ड का फिजिकल टेस्ट शुरू, पहले दिन कुकडु प्रखंड की परीक्षा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola