बीमारी भगाओ-स्वच्छता अपनाओ : जेएनएसी ने स्कूली बच्चों को सिखाए हाथ धोने के तरीके और डेंगू से बचाव के टिप्स

Updated:
विज्ञापन
00 बीमारी भगाओ-स्वच्छता अपनाओ : जेएनएसी ने स्कूली बच्चों को सिखाए हाथ धोने के तरीके और डेंगू से बचाव के टिप्स

जेएनएसी की ओर से शहर के स्कुलों में चलाया जा रहा बीमारी भागाओ स्वच्छता अपनाओ अभियान  | Prabhat Khabar Network

जेएनएसी ने स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके और डेंगू से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर.

शहर को बीमारियों से बचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए जेएनएसी ने बीमारी भगाओ-स्वच्छता अपनाओ अभियान शुरू किया. स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को शहर के स्कूलों में विशेष जागरुकता कार्यशालाएं आयोजित की गयी. इस दौरान बच्चों को स्वस्थ रहने और व्यक्तिगत साफ-सफाई की आदतों के बारे में विस्तार से समझाया गया. जेएनएसी की टीम ने बच्चों को डब्ल्यूएचओ के नियमों के अनुसार बच्चों को बताया गया कि खाना खाने से पहले, शौचालय के इस्तेमाल के बाद और बाहर से घर लौटने पर साबुन-पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ जरूर धोये. साथ ही, मानसून के मौसम को देखते हुए बच्चों को डेंगू से बचाव की भी जानकारी दी गयी. टीम ने बताया कि घर, स्कूल या आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें. क्योंकि ठहरे हुए पानी में ही डेंगू के मच्छर पनपते हैं. कार्यशाला के अंत में बच्चों ने उत्साह के साथ खुद स्वच्छता अपनाने और अपने परिवार को भी जागरूक करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola