ePaper

झारखंड सब जूनियर रोलबॉल टीम घोषित

Updated at : 22 Apr 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सब जूनियर रोलबॉल टीम घोषित

उत्तराखंड के देहरादून में 25-28 अप्रैल तक 16वीं सब जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड की अंडर-14

विज्ञापन

जमशेदपुर. उत्तराखंड के देहरादून में 25-28 अप्रैल तक 16वीं सब जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड की अंडर-14 झारखंड टीम (बालक व बालिका) की घोषणा कर दी गयी है. दोनों टीमें मंगलवार 23 अप्रैल को खड़गपुर के रास्ते देहरादून के लिए रवाना होगी. उक्त जानकारी झारखंड रोलबॉल संघ के सचिव चंदेश्वर साहू ने दी. बालक टीम में इमोन मृधा, अबीर बाग, आरुष राज विनिता कुंवर, देवव्रत सिंह, उत्कर्ष सिंह, शौर्य शांडिल्य, प्रणव साहू, हेमेंद्र साहू, श्रीयांश पांडे, ऋषभ सिंह, रोहित घोष, नमन कुमार शामिल है. बालक टीम में अग्रिमा वत्स, अलीशा भारती, तृषा कुमारी, पीहू साहू, सुमैया आइशा, निशु कुमारी, दिशा कौर कलसी, ऐश्वर्या कुमारी राकेश, सुदीप्ता घोष, निधि कुमारी, आस्था सिन्हा व अनुप्रिया को जगह दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola