झारखंड राज्य महिला टेनिस वॉलीबॉल टीम घोषित

जमशेदपुर. महाराष्ट्र के पुणे में 15 व 16 सितंबर को 6वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.
जमशेदपुर. महाराष्ट्र के पुणे में 15 व 16 सितंबर को 6वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगाा. इस प्रतियोगिता में झारखंड की महिला व मिक्सड डबल्स टीम हिस्सा लेगी. सीनियर राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड टीम आठवें स्थान पर रहते हुए फेडरेशन कप के लिए क्वालिफाइ किया था. झारखंड के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 13 सितंबर को पुणे के लिए रवाना होंगे. उक्त जानकारी अरशद अली ने दी. टीम महिला टीम में मुस्कान राय (कप्तान), पार्वती कुमारी, पलक मिंज, तृप्ति मिंज, बबली महतो, गोमिया सुंडी शामिल हैं. मिक्सड डबल्स में श्रुति सुंडी व गुरुबारी कुजूर अपनी दावेदारी पेश करेंगी. टीम का कोच दीपक कुमार और मैनेजर ब्रजेश गुप्ता को बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




