Jharkhand state hockey championship ntha: नवल टाटा हॉकी एकेडमी में स्टेट हॉकी चैंपियनशिप शुरू

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

तार कंपनी के समीप स्थित नवल टाटा हॉकी एकेडमी में रविवार से झारखंड स्टेट सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. तार कंपनी के समीप स्थित नवल टाटा हॉकी एकेडमी में रविवार से झारखंड स्टेट सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. 19 जून तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में नवल टाटा हॉकी एकेडमी, खूंटी, रांची, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम सहित कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. पहले दिन कुल चार मैच खेले गये. इसमें रांची की टीम ने पूर्वी सिंहभूम को 4-0 से हराया. खूंटी ने गुमला को 5-0 से, सिमडेगा ने खूंटी को 5-0 से शिकस्त दी. वहीं, नवल टाटा हॉकी एकेडमी व हजारीबाग के बीच खेला गया मैच 2-2 गोल के साथ बराबरी पर खत्म हुआ. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चंद्रेयी मजूमदार ने किया. मौके पर जयंत केरकेट्टा, पूर्व हॉकी खिलाड़ी मंजीत सिंह, एनटीएचए के परियोजना निदेशक गुरमीत सिंह राव, मनीष, सुमित बाथम, मंगल देव, विकास जोशी, विकास जोशी, विकास पंत व हार्दिक भोंसले मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola