झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम 39 रन से जीता

CRICKET: सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीसीआई सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने बड़ौदा को 39 रन से मात दी.
जमशेदपुर. सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीसीआई सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने बड़ौदा को 39 रन से मात दी. झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 112 रन बनाये. सोनिया ने 21, शशि व दुर्गा मुर्मू ने 20-20 रनों का योगदान दिया. जवाब में बड़ौदा की टीम झारखंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 16.2 ओवर में महज 73 रन पर ढेर हो गयी. ममता पासवान ने तीन, शांति कुमारी ने दो विकेट लिये. जीत के साथ झारखंड की टीम ने कुल चार अंक अपने नाम किये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










