JHARKHAND ROLLBALL TEAM: सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड रोलबॉल टीम घोषित

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS: सीनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है.
जमशेदपुर. भारतीय रोलबॉल महासंघ और तमिलनाडु रोलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 22-25 फरवरी तक 21वीं सीनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है. झारखंड टीम का कोच चंदेश्वर साहू को नियुक्त किया गया है. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम 20 फरवरी को टाटानगर रेलवे स्टेशन से तमिलनाडु के लिए रवाना होगी. टीम में मुकेश कुमार मुखी, मोनू गुप्ता, श्रीकांत साहू, पीयूष पांडे, करण संधु, दिव्या मंडल, मनमीत सिंह, वी लोकेश्वर राव, दीपांशु सिंह शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




