JHARKHAND MASTER ATHLETICS : एमएल चटर्जी और एसके तोमर ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

Updated at : 04 Mar 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
JHARKHAND MASTER ATHLETICS : एमएल चटर्जी और एसके तोमर ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

बेंगलुरु में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राज्य के एथलीटों ने सात पदक अपने नाम किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. बेंगलुरु में मंगलवार से 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किये. जमशेदपुर के एसके तोमर और एमएल चटर्जी ने स्वर्ण पदक हासिल किया. एसके तोमर ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं, टेल्को के रहने वाले एमएल चटर्जी को 75 प्लस से अधिक आयु वर्ग के 5 किलोमीटर वॉक में स्वर्ण पदक हासिल हुआ. जमशेदपुर की चीरंजीत कौर ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 5 किलोमीटर वॉक में रजत पदक अपने नाम किया. शहर की रानी हांसदा ने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं. इसके अलावा झारखंड के महेश धोबी को 55 किलो भार वर्ग के 5 किलोमीटर वॉक में रजत, पीजी सोय को 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ट्रिपल में रजत पदक हासिल हुआ. हुसैनी लोहार को 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 5 किलोमीटर वॉक में रजत पदक मिला. इस चैंपियनशिप में झारखंड के कुल 55 मास्टर्स एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola