ePaper

Jharkhand Chunav: जमशेदपुर और सरायकेला में VVIP वोटर्स ने किया मतदान, देखें PHOTOS

Updated at : 13 Nov 2024 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
vvip voters of kolhan jharkhand

(ऊपर से बाएं से दाएं) रघुवर दास, चंपाई सोरेन और बन्ना गुप्ता ने परिजनों के साथ किया मतदान. छुटनी महतो ने भी डाला वोट. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Chunav: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जमशेदपुर और सरायकेला में VVIP मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. PHOTOS आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. इस चरण में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत कई मंत्रियों के भाग्य का फैसला होना है. इस चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर वोटिंग जारी है. जमशेदपुर और सरायकेला में कई प्रमुख नेताओं और अधिकारियों (VVIP मतदाताओं) ने मतदान किया.

रघुवर दास ने परिवार के साथ किया मतदान. उनकी पुत्रवधु और भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने भी वोट डाला. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने 13 नवंबर को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने सीतारामडेरा मंडल के हरिजन मध्य विद्यालय भालूबासा में बने बूथ पर वोट डाला. वह पूरे परिवार के साथ मतदान करने गए थे. उनके साथ इस विधानसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा साहू भी थीं. पूर्णिमा झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास की पुत्रवधू हैं.

चंपाई सोरेन ने सरायकेला जिले में अपने परिवार के साथ मतदान किया. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने सरायकेला जिले में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. चंपाई सोरेन ने पूरे परिवार के साथ बूथ पर जाकर मतदान किया. चंपाई सोरेन का पैतृक गांव सरायकेला जिले के जिलिंगगोड़ा में है. वह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सरायकेला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में परिवार के साथ बूथ पर जाकर किया मतदान. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में अपना वोट डाला. वह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सरयू राय से है. सरयू राय को भाजपा का समर्थन प्राप्त है.

पद्म श्री छुटनी महतो ने गम्हरिया में अपना वोट डाला. फोटो : प्रभात खबर

डायन प्रथा के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने वाली पद्म श्री छुटनी महतो ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सरायकेला जिले के गम्हरिया में छुटनी महतो ने अपना वोट डाला. उन्होंने झारखंड के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे वोट जरूर डालें.

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन ने जमशेदपुर में डाला वोट. फोटो : प्रभात खबर

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने जमशेदपुर में अपना वोट डाला. उन्होंने पत्नी रुचि नरेंद्रन के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. टीवी नरेंद्रन ने जमशेदपुर के लोयोला स्कूल में बने मतदान केंद्र में जाकर वोट किया.

Also Read

Naxal News: नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क पर गिराया, लिखा- वोट मत दो, वोट का बहिष्कार करो

जुगसलाई में आजसू-झामुमो कार्यकर्ता भिड़े, मतदाता पर्ची नहीं मिलने से वोटर परेशान

पश्चिमी सिंहभूम की 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव में शांतिपूर्ण, ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से देर से शुरू हुई वोटिंग

सारंडा में नक्सलियों की अपील और बम पर भारी वोटर का उत्साह, लोग बोले- सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा

हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना मुर्मू के साथ कहां किया मतदान

Vote Bycott in Gumla: गुमला के इस बूथ पर ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार, सीओ की एक न सुनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola