पश्चिमी सिंहभूम की 5 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान, ईवीएम में गड़बड़ी से वोटिंग में हुई देरी

पश्चिमी सिंहभूम के मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाताओं की लंबी कतार. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand Elections: झारखंड चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम की 5 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग हो रही है. ईवीएम की वजह से कुछ जगहों पर देर से वोटिंग शुरू हुई.
Jharkhand Elections|चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), रविशंकर मोहंती : पश्चिमी सिंहभूम जिले की 5 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को सुबह से ही मतदान शुरू हो गया. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदान शांतिपूर्ण रूप से चल रहा है. जिले के मतदाताओं में चुनाव के प्रति जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही देखी जा रहीं हैं.
पश्चिम सिंहभूम के मतदाताओं में दिख रहा जबर्दस्त उत्साह
पश्चिम सिंहभूम जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं. जगन्नाथपुर (एसटी) विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बन गया है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित चक्रधरपुर और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है.
चाईबासा से दीपक बिरुवा लड़ रहे हैं विधानसभा का चुनाव
मझगांव (एसटी) और चाईबासा (एसटी) सीट भी इस बार कई मायने में खास है, क्योंकि यहां से बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं. चाईबासा से दीपक बिरुवा चुनाव लड़ रहे हैं. वह झारखंड सरकार में मंत्री हैं.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
नक्सल प्रभावित इलाकों में बीएसएफ को सुरक्षा की कमान
पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलवाद को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की सुरक्षा की कमान बीएसएफ के जवान संभाल रहे हैं. पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती केंद्रों पर और उसके आसपास की गई है. अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है.
Also Read
लोकतंत्र का महापर्व, घरों से निकले लोकतंत्र के प्रहरी
Naxal News: नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क पर गिराया, लिखा- वोट मत दो, वोट का बहिष्कार करो
जुगसलाई में आजसू-झामुमो कार्यकर्ता भिड़े, मतदाता पर्ची नहीं मिलने से वोटर परेशान
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




