सारंडा में नक्सलियों की अपील और बम पर भारी वोटर का उत्साह, लोग बोले- सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा

मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में बम की जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की नक्सलियों की कोशिश फिर नाकाम हो गई. बूथ के बाहर बम मिला, तो लोग बोले- सुरक्षा बलों पर है भरोसा.
Jharkhand Assembly Election 2024|झारखंड में नक्सलियों के मंसूबे एक बार फिर नाकाम हो गए. वोट बहिष्कार की अपील और बम भी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने से नहीं रोक सका. मनोहरपुर के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनापी में नक्सलियों ने वोट बहिष्कार की अपील करते हुए सड़क बाधित कर दी. वहीं, रवांगदा में एक मतदान केंद्र पर बम मिलने की खबर आई. बावजूद इसके मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में वोटर्स की भीड़ उमड़ पड़ी.
मतदाताओं को रोकने के लिए नक्सलियों ने सड़क पर गिराया पेड़
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्यों ने मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनापी में मतदाताओं को मतदान करने से रोकने के लिए पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिया. उस पर एक पोस्टर टांगकर अपील की कि लोग मतदान का बहिष्कार करें.

रावांगदा के बूथ पर मिला 2 किलो का बम, पोलिंग पार्टी में हड़कंप
नक्सलियों ने मंगलवार की रात को ही पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा जंगल में स्थित लाइलोर पंचायत के रावांगदा गांव के बूथ संख्या- 255 के गेट पर बैनर और पोस्टर लगा दिए. 2 किलो का एक बम रख दिया. बुधवार को सुबह जैसे ही बम की सूचना मिली, झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए वहां पहुंची पोलिंग पार्टी और फोर्स में हड़कंप मच गया.

जांच के दौरान इंतजार में खड़े रहे सैकड़ों मतदाता
तत्काल पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर बम, बैनर और पोस्टर को जब्त कर लिया. इसकी वजह से यहां मतदान शुरू होने में आधे घंटे की देरी हुई. बम और नक्सली धमकी के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ. पुलिस और सुरक्षाकर्मी की जांच के दौरान सैकड़ों मतदाता बूथ के बाहर इंतजार करते रहे.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
खोजी कुत्ते को बुलाकर पूरे इलाके की जांच की गई
नक्सलियों ने जिस जगह बम लगाया था, वहां से मतदाताओं को दूसरी ओर ले जाया गया. थोड़ी देर में सुरक्षा बल के जवानों के साथ-साथ खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया. आसपास के इलाके की भी जांच की गई. मतदाताओं ने कहा कि पोस्टर-बैनर और बम से उनके मन में कोई डर नहीं है. सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है. उन्हें यकीन है कि ये जवान लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुस्तैद हैं.
नक्सलियों ने इन क्षेत्रों के लोगों को मतदान से रोकने की कोशिश की
पुलिस और सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कहा कि बम को बैटरी से कनेक्ट नहीं किया गया था. इसलिए डरने की कोई बात नहीं है. मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के सोनापी-हतनाबरू मार्ग, बिटकलसोय, नयागांव, रायडीह के रास्ते को पेड़ काटकर नक्सलियों ने रोड को जाम कर दिया. उस पर वोट बहिष्कार का बैनर लगा दिया.
Also Read
Naxal News: नक्सलियों ने पेड़ काटकर सड़क पर गिराया, लिखा- वोट मत दो, वोट का बहिष्कार करो
जुगसलाई में आजसू-झामुमो कार्यकर्ता भिड़े, मतदाता पर्ची नहीं मिलने से वोटर परेशान
लोकतंत्र का महापर्व, घरों से निकले लोकतंत्र के प्रहरी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




