झारखंड BJP में 'कोल्हान' का पावर शो, गीता कोड़ा बनीं उपाध्यक्ष, देखें आदित्य साहू की टीम में कौन-कौन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Mar 2026 9:34 PM
आदित्य साहू लेफ्ट हैंड साइड में और गीता कोड़ा राइट हैंड साइड में
Jharkhand BJP Team: झारखंड भाजपा में नये युग की शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी 24 सदस्यीय नई टीम की घोषणा कर दी है. इस नई लिस्ट में कोल्हान क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा और आभा महतो को उपाध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई है. रिपोर्ट में पढ़ें नई टीम में कौन कौन लोग हैं शामिल.
Jharkhand BJP Team, जमशेदपुर (संजीव भारद्वाज): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद, आदित्य साहू ने शनिवार को झारखंड प्रदेश के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. यह सूची राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी की सहमति से तैयार की गई है. नई टीम के गठन में संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है.
कोल्हान प्रमंडल को मिला खास प्रतिनिधित्व
नई सूची में कोल्हान प्रमंडल का प्रभाव साफ नजर आ रहा है. महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए, दो वरिष्ठ पूर्व सांसदों को अहम जिम्मेदारी दी गई है. जमशेदपुर से पूर्व सांसद आभा महतो और चाईबासा से पूर्व सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, इन दोनों दिग्गज नेताओं के अनुभव से पार्टी को कोल्हान क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
Also Read: लोहरदगा में दो परिवारों के बुझे चिराग, NH पर तेज रफ्तार ने छीनी दो की जान, एक लड़ रहा जिंदगी की जंग
सरायकेला-खरसावां से शैलेंद्र सिंह बने प्रदेश मंत्री
कोल्हान क्षेत्र के ही सरायकेला-खरसावां जिले से, शैलेंद्र सिंह को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. पार्टी ने अनुभवी और जमीनी नेताओं के बीच संतुलन बिठाते हुए यह फैसला लिया है.
24 सदस्यीय टीम में संतुलन की झलक
प्रदेश पदाधिकारियों की इस 24 सदस्यीय टीम में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 मंत्री शामिल किए गए हैं. इसके अलावा, कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री के पदों पर भी नियुक्तियां हुई हैं. महामंत्री पद पर धनबाद ग्रामीण से गणेश मिश्रा, बोकारो से अमर कुमार बाउरी और पलामू से मनोज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, कार्यालय मंत्री के रूप में हेमंत दास और सह कार्यालय मंत्री के रूप में सूरज गुप्ता को चुना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










