असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया झारखंड का यह समाज

Updated:
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता मे शामिल समाज के लोग.

असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए झारखंड का भूमिज समाज आर्थिक मदद जुटा रहा है. समाज के लोग एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करेंगे.

विज्ञापन

पोटका : असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड का भूमिज समाज आगे आया है. असम प्रदेश में रह रहे भूमिज समाज के लोगों के आग्रह पर झारखंड के भूमिज समाज ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के सहयोग का निर्णय लिया है. इसके तहत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों से स्वैच्छिक सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी. एकत्रित राशि को असम पहुंचाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को सौंपा जाएगा. इसकी जानकारी भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने हाता मे आयोजित पत्रकार वार्ता में दी है.

विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगा समाज का प्रतिनिधिमंडल

भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने बताया - सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए समाज का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगा. इस दौरान समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य इच्छुक और सहयोगी लोगों से भी स्वेच्छा से सहायता राशि एकत्रित की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल लोगों से असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने की अपील करेगा.

संकट की घड़ी में असम के लोगों के साथ खड़ा रहेगा समाज

प्रतिनिधियों ने कहा कि असम में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. कई परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. ऐसी परिस्थिति में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए झारखंड का भूमिज समाज अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता करेगा. उन्होंने कहा कि सहयोग राशि जुटाने का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद करना नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होकर मानवीय संवेदना और सामाजिक एकजुटता का संदेश देना भी है.

असम पहुंचकर प्रभावित परिवारों को सौंपी जाएगी सहायता

झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित सहयोग राशि को भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से असम ले जाया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लेगा. इसके बाद एकत्रित सहयोग राशि को जरूरतमंद बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच वितरित किया जाएगा. समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पहल के माध्यम से झारखंड और असम के भूमिज समाज के बीच सामाजिक एकजुटता और भाईचारे को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.

पत्रकार वार्ता में समाज के प्रतिनिधि रहे मौजूद

हाता में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ स्वशासन व्यवस्था के हल्दीपोखर तरफ सरदार हिमांशु सरदार, हल्दीपोखर हातु सरदार रायचरण सरदार, रोलाडीह हातु सरदार सुबोध कुमार सरदार, गादी पीड़ सरदार हरिश सरदार, हातु सरदार निमाई सरदार, फुलचांद सरदार समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे.


विज्ञापन
संजय सरदार

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola