Jamshedpur News : चोर की करतूत से एमजीएम ओटी में दूसरे दिन भी नहीं हुआ ऑपरेशन

Updated at : 06 Mar 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : चोर की करतूत से एमजीएम ओटी में दूसरे दिन भी नहीं हुआ ऑपरेशन

Jamshedpur News : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के इएनटी ओपीडी में दो दिन पहले हुई नल और पाइप चोरी के कारण विभाग में पानी भर गया था. साथ ही, ऑक्सीजन पाइप लीक होने के कारण ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया था.

विज्ञापन

विभाग से नल और पाइप की कर ली गयी है चोरी

ऑक्सीजन पाइन को भी चोर ने कर दिया है क्षतिग्रस्त

Jamshedpur News :

साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के इएनटी ओपीडी में दो दिन पहले हुई नल और पाइप चोरी के कारण विभाग में पानी भर गया था. साथ ही, ऑक्सीजन पाइप लीक होने के कारण ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया था. इस वजह से बुधवार को भी इएनटी ओटी में कोई बड़ा ऑपरेशन नहीं हो सका. दो मरीजों की सर्जरी प्रस्तावित थी, लेकिन उसे गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया. गौरतलब है कि सोमवार रात एमजीएम अस्पताल के नेत्र एवं इएनटी विभाग में चोरी हुई थी. चोरों ने ऑक्सीजन पाइप काटने का प्रयास किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया और गैस लीक होने लगी. इससे वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित हुई, जिसके चलते दो दिनों से कोई भी बड़ा ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है.

इएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन पाइप लीक होने की जानकारी अस्पताल अधीक्षक को दी गयी है, लेकिन इसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है. एमजीएम प्रबंधन ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है और जल्द ही इसे दुरुस्त कर लिया जायेगा.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना

चोरी की इस घटना की जांच के लिए बुधवार को इएनटी, नेत्र और मेडिकल विभाग में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी. फुटेज में एक युवक दिखाई दे रहा है, जो संभवतः मेडिकल वार्ड की छत से सर्जरी विभाग की छत पर आया और वहां से इएनटी और नेत्र विभाग में प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया. सीसीटीवी में युवक का चेहरा भी साफ दिख रहा है, जिसके आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola