Jamshedpur News : रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी मामले में चौथा साथी भी बोकारो से गिरफ्तार

Updated at : 25 Feb 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी मामले में चौथा साथी भी बोकारो से गिरफ्तार

Jamshedpur News : रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चौथे साथी को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार धराया व्यक्ति आसनसोल में एक अस्पताल में कर्मचारी है.

विज्ञापन

कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी का है आरोप

गिरफ्तार युवकों के पास से कुछ कागजात बरामद, मोबाइल जब्त

Jamshedpur News :

रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चौथे साथी को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने बोकारो से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार धराया व्यक्ति आसनसोल में एक अस्पताल में कर्मचारी है. उसकी पत्नी भी अस्पताल में नर्स का काम करती है. इस मामले में गिरफ्तार मनीष कुमार उक्त व्यक्ति के जरिये ही आसनसोल स्थित अस्पताल में युवक का फर्जी मेडिकल जांच कराता था और कागजात भी उपलब्ध कराता था. पुलिस इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने इस मामले में पूर्व में मुख्य आरोपी बोकारो चास निवासी मनीष कुमार के अलावा बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के राजदीप कुमार और मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों ने कई लोगों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है. लेकिन किसी को नौकरी नहीं दिलायी. गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने कुछ कागजात बरामद की है. इसके अलावा चारों का मोबाइल भी जब्त कर लिया है. जब्त किये गये मोबाइल से पुलिस को रुपये लेनदेन और कागजात की जानकारी मिली है.

29 जून 2024 को रेलकर्मी राघव मछुवा ने मनीष कुमार के खिलाफ दर्ज कराया था केस

जानकारी के अनुसार आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी निवासी सह रेलकर्मी राघव मछुवा उर्फ महेश मछुवा ने बिष्टुपुर थाना में गोविंदपुर निवासी मनीष कुमार के खिलाफ गत 29 जून 2024 को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी में राघव मछुवा ने बताया था कि जून 2023 में रेलकर्मी व उनके साथी लोको कॉलोनी निवासी कमल किशोर पासवान ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि बेटे को रेलवे में नौकरी के लिये पांच लाख रुपये लगेगा. वे ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसके बाद कमल किशोर पासवान ने मनीष कुमार से बिष्टुपुर गोपाल मैदान के पास मिलवाया. जिसके बाद राघव मछुवा ने चार लाख रुपये दिये. इसके अलावा तकबुल अंसारी से 10 लाख रुपये और निजाम अंसारी से सात लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिया गया था. आरोपियों द्वारा राघव मछुवा के बेटे को जून 2023 में परीक्षा का रोल नंबर और पोस्टिंग का पेपर भी दिया. जिसके बाद राघव मछुवा का बेटा आसनसोल में सब्जी मार्केट स्थित गुप्ता लॉज में किराये पर रहने लगा. करीब एक माह तक वह लॉज में रहा. लेकिन आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया. बाद में मैनेज करने के नाम पर रुपये की मांग की. नौकरी का झांसा का एहसास होने पर उन्होंने रुपये वापसी की मांग की, लेकिन रुपये वापस करने में मनीष कुमार आनाकानी कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola