Jamshedpur News : चोरों से परेशान हैं क्वार्टर तोड़ने वाले ठेकेदार, दिनदहाड़े ऐसे हो रही स्क्रैप की चोरी

Updated at : 04 Mar 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : चोरों से परेशान हैं क्वार्टर तोड़ने वाले ठेकेदार, दिनदहाड़े ऐसे हो रही स्क्रैप की चोरी

Jamshedpur News : टेल्को समेत बर्मामाइंस क्षेत्र में टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के पुराने व कंडम क्वार्टरों को तोड़ने का काम इन दिनों ठेकेदारों के लिए मुसीबत बन गया है.

विज्ञापन

चोरों से परेशान हैं क्वार्टर तोड़ने वाले ठेकेदार, हथियारबंद गिरोह दे रहे चोरी को अंजाम

महिला-बच्चों की भी मिलीभगत, बिरसानगर के स्क्रैप टाल में बेचा जा रहा माल, पुलिस बेखबर

Jamshedpur News :

टेल्को समेत बर्मामाइंस क्षेत्र में टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के पुराने व कंडम क्वार्टरों को तोड़ने का काम इन दिनों ठेकेदारों के लिए मुसीबत बन गया है. ठेकेदारों का कहना है कि क्वार्टर तोड़ने के दौरान निकलने वाले ईंट, खिड़की, दरवाजे और लोहे के रॉड की लगातार चोरी हो रही है. चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी में महिलाओं और बच्चों को भी शामिल किया गया है, जो बेखौफ होकर दिनदहाड़े और रात के अंधेरे में हथियारबंद युवकों के साथ पहुंचकर चोरी कर रहे हैं.ठेकेदारों ने बताया कि चोरी रोकने की कोशिश करने पर ये गिरोह हथियार दिखाकर डराने की कोशिश करता है. मामले की शिकायत पुलिस से की गयी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और ठेकेदारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

बिरसानगर के टाल में बिक रहा चोरी का सामान

ठेकेदारों के अनुसार, टेल्को क्वार्टरों से चोरी किये गये रॉड, खिड़की, दरवाजे समेत अन्य सामान बिरसानगर जोन नंबर-5 स्थित एक लोहे के स्क्रैप टाल में खुलेआम बेचे जा रहे हैं. इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गयी है, लेकिन कार्रवाई न होने से चोर बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं.

पुलिस गश्त के बावजूद कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्ती गाड़ी जरूर घूमती है, लेकिन चोरी रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो रही है. ठेकेदारों ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करे, ताकि उनका काम बिना रुकावट के पूरा हो सके.

कंडम क्वार्टरों में होता है अनैतिक कार्य

बर्मामाइंस क्षेत्र में कंडम क्वार्टर अब अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बनते जा रहा है. भाजपा नेता राहुल सिंह ने बताया कि रात के समय इन क्वार्टरों में अनैतिक कार्य होते हैं. इसकी सूचना गश्ती कर रही पुलिस टीम को दी गयी, लेकिन अब तक इस पर रोक नहीं लग पायी है. उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत वरीय पुलिस अधिकारियों से की जाएगी, ताकि क्षेत्र का माहौल खराब होने से बचाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola