जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की पूर्णिमा और स्नेहा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Author Nesar ahamad|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
pickle ball: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की पूर्णिमा और स्नेहा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पिकलबॉल | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने पिकल बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पूर्णिमा और स्नेहा ने विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर नाम रोशन किया।

विज्ञापन

जमशेदपुर. आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 11-12 जुलाई को दो दिवसीय पिकल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. बी. कॉम की होनहार छात्रा पूर्णिमा प्रमाणिक ने तीन अलग-अलग श्रेणियों में जीत दर्ज कर संस्थान का नाम रोशन किया है. पूर्णिमा ने एकल वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि महिला युगल और मिश्रित युगल दोनों श्रेणियों में वह दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं, बी. कॉम की ही छात्रा स्नेहा कुमारी महिला युगल वर्ग में दूसरे स्थान पर रहीं. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) इला कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी. खिलाड़ियों ने यह सफलता खेल शिक्षिका आर तेजा और डॉ प्रभात कुमार महतो की देखरेख में हासिल की है. स्पोर्ट्स काउंसिल के निदेशक डॉ सुधीर कुमार साहू ने भी विजेता छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola