Jamshedpur under 14 football team ready for final round : फाइनल राउंड में जेएफसी अंडर-14 टीम का मैच दो मई को
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 12 Apr 2026 9:06 PM
जमशेदपुर अंडर-14 टीम एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड में हिस्सा लेने के लिए तमिलनाडु के महाबलीपुरम जायेगी.
जमशेदपुर. जमशेदपुर अंडर-14 टीम एआइएफएफ सब जूनियर फुटबॉल लीग के फाइनल राउंड में हिस्सा लेने के लिए तमिलनाडु के महाबलीपुरम जायेगी. फाइनल राउंड के ग्रुप-बी में जगह बनाने वाली जमशेदपुर एफसी की टीम अपना पहला मैच दो मई को ग्रुप-ए के विजेता से खेलेगी. चार मई को जेएफसी अंडर-14 टीम का सामना फुटबॉल क्लब मैंगलोर से होगा. वहीं छह मई को जेएफसी व फुटबॉल फॉर चेंज एकेडमी के बीच मैच खेला जायेगा. जमशेदपुर की टीम की नजरें फाइनल राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नॉकऑउट चरण में प्रवेश करना चाहेगी. फिलहाल पूरी टीम जमशेदपुर में कोच राहुल राज व जेएफसी के अन्य ग्रासरूट कोच की निगरानी में फाइनल राउंड के मुकाबले की तैयारी कर रही है. उल्लेखनीय है कि जेएफसी अंडर-14 टीम ने जोनल राउंड के ग्रुप-जी में कुल दस मैच खेले. और सभी दस मैचों में जीत हासिल करते हुए कुल 30 अंक के साथ फाइनल राउंड में प्रवेश किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










