Jamshedpur News : नो इंट्री के समय शहर के अंदर भारी वाहन की सेटिंग-गेटिंग से नहीं होगी इंट्री

Updated at : 18 Feb 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : नो इंट्री के समय शहर के अंदर भारी वाहन की सेटिंग-गेटिंग से नहीं होगी इंट्री

Jamshedpur News : नो इंट्री के समय शहर के अंदर भारी वाहन की सेटिंग-गेटिंग से इंट्री नहीं होगी.सेटिंग-गेटिंग कर कुछ भारी वाहनों को इंट्री करवाने का खुलासा को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन

परसुडीह में रात में नो इंट्री के समय हाइवा की चपेट में आने से दंपत्ति की मौके पर मौत हो गयी थी

Jamshedpur News :

नो इंट्री के समय शहर के अंदर भारी वाहन की सेटिंग-गेटिंग से इंट्री नहीं होगी.सेटिंग-गेटिंग कर कुछ भारी वाहनों को इंट्री करवाने का खुलासा को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल ने बताया कि शहर में निर्धारित किये गये नो इंट्री के समय का अक्षरस: अनुपालन किया जायेगा. इसके लिए जल्द थाना स्तर पर पुलिस टीम को लगाया जायेगा. इसके लिए एसएसपी से बात करेंगे. ताकि असमय हो रहे सड़क दुर्घटना में जान-माल का नुकसान होने से बचाया जा सके.

मालूम हो कि तीन दिन पूर्व परसुडीह में रात में नो इंट्री के समय हाइवा की चपेट में आने से दंपत्ति की मौके पर मौत हो गयी थी.चूंकि गत एक सप्ताह में शहर के अंदर हुए दो सड़क दुर्घटना में चार की मौत (पिता व पुत्री की मौत जेम्को में जबकि परसुडीह में पति-पत्नी की मौत) हो चुकी हैं. इस कारण जिला प्रशासन सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए शहर में भारी वाहनों के परिचालन को लेकर निर्धारित नो इंट्री के समय को अनुपालन जिला पुलिस के टीम के सहयोग से करने का निर्णय लिया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola