Jamshedpur News : सिदगोड़ा : चोरी के गहनों के साथ युवक गिरफ्तार
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :22 Mar 2026 1:13 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सिदगोड़ा डीएस फ्लैट में हुये चोरी के मामले में पुलिस ने बिरसानगर जोन नंबर-8 निवासी विक्की कुमार उर्फ भोंडा को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
आठ मार्च को डीएस फ्लैट में हुई थी गहनों की चोरी
Jamshedpur News :
सिदगोड़ा डीएस फ्लैट में हुये चोरी के मामले में पुलिस ने बिरसानगर जोन नंबर-8 निवासी विक्की कुमार उर्फ भोंडा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार विक्की के पास से चोरी हुये सोने का हार, दो अंगूठी, सोने के सिक्का, चांदी की पायल और चांदी का सिक्का बरामद किया है. सिदगोड़ा थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने विक्की को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार गत आठ मार्च को डीएस फ्लैट में चोरी की घटना घटी थी. उस वक्त परिवार शहर से बाहर गया था. गिरफ्तार विक्की कुमार ने अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था. घर की पेंटिंग के लिये लगी सीढ़ी के माध्यम से उपर के तल्ले में जाकर उसने लाखों के गहनों की चोरी की थी. चोरी के बाद घर से कुछ दूरी पर एक खंडहरनुमा घर में उसने गहनों को छुपा दिया था. साथ ही कुछ दोस्तों को चोरी की जानकारी दी थी. गुप्त सूचना के आधार पर विक्की कुमार उर्फ भोंडा को गिरफ्तार किया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










