Jamshedpur News : जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी का हुआ पुनर्गठन

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, कई मंडल के अध्यक्ष भी बनाये गये

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया. संगठन सृजन के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर उर्फ आशीष ठाकुर को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इससे संबंधित पत्र जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सौंपा. प्रखंड के अंतर्गत नौ मंडल अध्यक्षों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया. इसमें परसुडीह मंडल अध्यक्ष नारायण डे, टाटानगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष राजनारायण यादव, करनडीह घाघीडीह मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, गदड़ा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अजय महतो, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष नरेश गौरा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष रुबी, एमजीएम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शरत चंद्र महतो को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया. इसी प्रकार जमशेदपुर प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर एवं महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, महामंत्री मो. सगीर, महेंद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह, अजय मंडल, सूरज मुंडा, राजेंद्र पांडेय, अपर्णा गुहा, ब्रजेंद्र कुमार तिवारी, अंकुश बनर्जी, मो. चांद समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola