Jamshedpur News : रिटायर्ड फौजियों ने डीसी ऑफिस के समक्ष किया प्रदर्शन, बिना शर्त फौजी सूरज राय को रिहा करने की मांग

Updated at : 18 Mar 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : रिटायर्ड फौजियों ने डीसी ऑफिस के समक्ष किया प्रदर्शन, बिना शर्त फौजी सूरज राय को रिहा करने की मांग

Jamshedpur News : जुगसलाई पुलिस द्वारा सेना के हवलदार सूरज राय को गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला तूल पकड़ चुका है. सोमवार को रिटायर्ड फौजियों ने डीसी ऑफिस पर विरोध-प्रदर्शन किया

विज्ञापन

जांच करने पहुंचे डीआइजी, थानेदार और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से की पूछताछ

होली की छुट्टी में अपने घर बागबेड़ा आया था सूरय राय

तीन दिन पूर्व हुये विवाद में जुगसलाई पुलिस फौजी को हथकड़ी लगाकर भेजा जेल

विरोध प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा, डीसी ने दिये जांच आदेश

Jamshedpur News :

जुगसलाई पुलिस द्वारा सेना के हवलदार सूरज राय को गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला तूल पकड़ चुका है. सोमवार को रिटायर्ड फौजियों ने डीसी ऑफिस पर विरोध-प्रदर्शन किया और बिना शर्त रिहाई की मांग की. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. डीसी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और बताया कि एसएसपी से बातचीत कर जल्द उचित कदम उठाये जायेंगे.

प्रदर्शन के मौके पर जिला संयोजक राजीव रंजन सिंह के अलावा रांची आर्मी के डिप्टी सीईओ ब्रिगेडियर राजकुमार, आर्मी कैंप सोनारी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल तौफिक, ब्रिगेडियर रणविजय सिंह, ब्रिगेडियर प्रदीप कुमार झा, ब्रिगेडियर बैजनाथन, कर्नल सी नाथ, कमांडर रमण, भूषण सिंह, बीबी बंसल समेत काफी संख्या में रिटार्यड फौजी व अधिकारी मौजूद थे.

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला संयोजक राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 14 मार्च को जुगसलाई थाना के ड्राइवर छोटू बिल्ला और हवलदार सूरज राय के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद थाना प्रभारी ने फौजी को बुलाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया. पूर्व सैनिकों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि सेना के जवान को गिरफ्तार करने से पहले उसकी यूनिट (जम्मू) या स्थानीय सेना इकाई को सूचित करना जरूरी था, लेकिन पुलिस ने यह नियम तोड़ दिया.

पूर्व सैनिकों ने की ये मांग

पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि सूरज राय को बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाये और मामले की न्यायिक जांच करायी जाये. साथ ही, झूठे आरोप हटाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की. इसके अलावा, पूर्व सैनिकों ने भविष्य में सैन्य कर्मियों से जुड़े मामलों में उचित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने की मांग की.

जांच करने पहुंचे डीआइजी

फौजी की गिरफ्तारी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद कोल्हान डीआइजी मनोज रतन चौथे सोमवार को जुगसलाई थाना पहुंचे. उन्होंने एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे मामले की जांच की. डीआइजी ने थाना प्रभारी, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों और गश्ती दल से पूछताछ की. उन्होंने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली.

सेना ने भी उठाया मामला

सेना के अधिकारी भी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. सोमवार को सोनारी आर्मी कैंप के लेफ्टिनेंट कर्नल तौफिक जेल जाकर सूरज राय से मिले और घटना की जानकारी ली. इस बीच, रक्षा मंत्रालय को भी पूरे मामले की सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola