JAMSHEDPUR MEDIA CUP CRICKET: दोमुहानी व सुवर्णरेखा एकादश की टीम ने दर्ज की शानदार जीत

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. कीनन स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दो मैच खेले गये.
जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में चल रहे मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में दोमुहानी की टीम ने दलमा एकादश को नौ विकेट से हराया. दूसरे मैच में सुवर्णरेखा की टीम ने जुबिली एकादश के खिलाफ जीत हासिल की. दोमुहानी की जीत के हीरो निसार अहमद रहे. वहीं, सुवर्णरेखा की जीत में रणधीर सिंह ने अपनी चमक बिखेरी. पहले मैच में दलमा एकादश ने 15 ओवर में छह विकेट पर 110 रन बनाए. बुलंद इकबाल ने 51 रन बनाए. दीप पॉल और विवेक को दो-दो विकेट मिला. निसार अहमद की 52 रनों की शानदार पारी की बदौलत लक्ष्य का पीछा करते हुए दोमुहानी की टीम ने 10.3 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया. मोहन चौधरी ने 34 रनों का योगदान दिया. दिन के दूसरे मैच में जुबिली की टीम ने राजेश के 25 और नीरज के 23 रनों की बदौलत 15 ओवर में 106 रन बनाए. ललित ने तीन व रणधीर ने एक विकेट लिया. जवाब में स्वर्णरेखा एकादश ने कप्तान जयप्रकाश राय के 41 रन और रणधीर के 39 रनों की बदौलत नौ ओवर में एक विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया. पहले मैच में निसार व दूसरे मैच में रणधीर प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




