Jamshedpur News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा में ट्रक चालक व खलासी ने 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के पिता को घर बनाने व रुपये का प्रलोभन देकर शादी करने के बाद दुष्कर्म किया.
विज्ञापन
खलासी से ट्रक चालक महेश ने नाबालिग की करायी शादी, फिर खुद भी बनाया शारीरिक संबंध
आरोपी महेश ठाकुर ने बच्ची के पिता को दिया था घर बनाने और पैसे देने का प्रलोभन
Jamshedpur News :
एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा में ट्रक चालक व खलासी ने 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के पिता को घर बनाने व रुपये का प्रलोभन देकर शादी करने के बाद दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़िता ने एमजीएम थाना में मुखियाडांगा निवासी महेश ठाकुर (47 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अंतर्गत भिटौली निवासी टिंकू साव के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने ट्रक चालक मुखियाडांगा निवासी महेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने बताया…
पुलिस के अनुसार बच्ची का पिता शराब का आदी है. जिसके कारण महेश ठाकुर ने बच्ची के पिता को रुपये और घर बनाने का प्रलोभन दिया और गत वर्ष मार्च माह में नाबालिग बच्ची से अपने ट्रक के खलासी टिंकू साव की शादी मंदिर में करा दी. इसके बाद महेश ठाकुर ने अपने घर में दोनों को किराये पर एक कमरा दिया. आरोप है कि टिंकू साव ने बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाया. कुछ दिनों बाद वह बाहर चला गया. जिसके बाद महेश ठाकुर ने बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाया. आरोपी महेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










