ePaper

Jamshedpur News : पर्व त्यौहार के दौरान ट्रैफिक जाम नहीं हो, प्लान बनाकर करें काम : बन्ना गुप्ता

Updated at : 23 Sep 2024 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : पर्व त्यौहार के दौरान ट्रैफिक जाम नहीं हो, प्लान बनाकर करें काम : बन्ना गुप्ता

Jamshedpur News : मानगो में निर्माणधीन फ्लाइओवर के कार्य का मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार देर शाम औचक निरीक्षण किया. निर्माण कार्य में इस्तेमाल किये जा रहे मैटेरियल की गुणवत्ता को देखा.

विज्ञापन

मानगो फ्लाइ ओवर निर्माण कार्य का मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

Jamshedpur News :

मानगो में निर्माणधीन फ्लाइओवर के कार्य का मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार देर शाम औचक निरीक्षण किया. निर्माण कार्य में इस्तेमाल किये जा रहे मैटेरियल की गुणवत्ता को देखा. साथ ही उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया. श्री गुप्ता ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्गापूजा के दौरान जाम संबंधी किसी तरह की दिक्कत शहरवासियों को नहीं हो, इसका प्लान बनाकर काम करें. साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के नियमों का एसओपी के तहत पुख्ता बंदोबस्त करने का भी निर्देश दिया. श्री गुप्ता ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान तीन दिनों तक सभी अधिकारी मानगो की यातायात व्यवस्था पर आपसी समन्वय बनाकर विशेष फोकस करेंगे तो किसी भी तरह से जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola