Jamshedpur News : बर्मामाइंस में टेंट संचालक ने लगायी फांसी
Updated at : 06 Mar 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रहनेवाले संजय मंडल ने बुधवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रहनेवाले संजय मंडल ने बुधवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. संजय मंडल पेशे से टेंट हाउस चलाने का काम करता था. मिली जानकारी के अनुसार संजय ने घर के कमरे में ही फांसी ली. जब परिवार के लोग उसके कमरे में गये, तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है. उसे तुरंत फंदे से उतार कर आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लेकर गये. जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया. इसके बाद बर्मामाइंस पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. आसपास के लोगों की मानें तो हाल के दिनों में होने वाली दो-तीन शादी के कार्यक्रम का ऑर्डर भी उसने लिया था. फांसी क्यों लगायी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




