Jamshedpur News : कंपनी परिसर से टाटा स्टीलकर्मी कर रहा था मोटर पंप की चोरी, गिरफ्तार
Updated at : 28 Oct 2024 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा स्टील कंपनी परिसर से नौ पीस मोटर पंप की चोरी कर आदित्यपुर रोड नंबर-11 निवासी व टाटा स्टीलकर्मी अमित कुमार सिंह अपने सहयोगी सिदगोड़ा कृष्णा रोड निवासी रिंकू सिंह के साथ मिलकर कार से भाग रहा था.
विज्ञापन
सहयोगी के साथ मिलकर कार से नौ मोटर पंप लेकर भाग रहा था कर्मी
सुरक्षाकर्मियों ने मेन गेट पर पकड़ा
Jamshedpur News :
टाटा स्टील कंपनी परिसर से नौ पीस मोटर पंप की चोरी कर आदित्यपुर रोड नंबर-11 निवासी व टाटा स्टीलकर्मी अमित कुमार सिंह अपने सहयोगी सिदगोड़ा कृष्णा रोड निवासी रिंकू सिंह के साथ मिलकर कार से भाग रहा था. भागने के क्रम में टाटा स्टील मेन गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने कार को पकड़ लिया. घटना शनिवार की शाम की है. पकड़े जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने कार से नौ पंप बरामद किया. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने अमित कुमार सिंह और रिंकू सिंह को बिष्टुपुर थाना को सौंप दिया. बिष्टुपुर थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने अमित कुमार सिंह और रिंकू सिंह को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में अपने सहयोगियों का नाम पुलिस को बताया है. इस मामले में बिष्टुपुर ओ रोड निवासी व टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के बयान पर बिष्टुपुर थाना में अमित कुमार सिंह, रिंकू सिंह समेत उनके सहयोगी बिष्टुपुर निवासी मो. फिरोज और श्याम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार टाटा स्टीलकर्मी अमित कुमार सिंह ने बिना गेटपास के ही सहयोगी रिंकू सिंह को कंपनी परिसर में चोरी की नियत से ले गया. कंपनी में पंप की चोरी करने में मो. फिरोज और श्याम नामक युवक ने उनकी मदद की. दोनों फिलहाल फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




