Jamshedpur News : टाटा स्टील ने सीएनजी ट्रक से भेजा फेरा क्रोम, कार्बन फुटप्रिंट कम करने में अहम कदम
Updated at : 20 Feb 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

टाटा स्टील के फेरो एलायज एंड मिनरल्स डिवीजन ने जाजपुर से कंप्रेशड नेचुरल गैस युक्त ट्रक से फेरो क्रोम की पहली खेप को भेजा
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटा स्टील के फेरो एलायज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) ने जाजपुर से कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) युक्त ट्रक से फेरो क्रोम की पहली खेम को निर्यात के लिए भेजा है. कार्बन फुटप्रिंट कम करने में सफलता की ओर यह एक और कदम उठाया गया है. टाटा स्टील अपने जाजपुर आपरेशन क्षेत्र से विजाग के लिए सीएनजी वाले ट्रकों से फेरो क्रोम की सप्लाई कर रही है जिसमें हाई स्पीड डीजल ट्रकों की तुलना में सीओ-2 में लगभग 25 प्रतिशत की कमी आयेगी. इसे वन सप्लाई चेन और टाटा स्टील के अग्रणी कदम में एफएपी जाजपुर से विजाग तक सीएनजी ट्रकों में फेरो मिश्र धातुओं की आवाजाही शामिल है, जिससे हाई-स्पीड डीजल ट्रकों की तुलना में सीओ 2 में लगभग 20-25% की कमी आती है. इसे वन सप्लाई चेन और टाटा स्टील की प्रोक्योरमेंट व मेसर्स सीजे डार्कल टीम के सहयोग से निष्पादित किया गया है. लाजिस्टिक्स (एफएएमडी) के प्रमुख अमित चौबे ने जाजपुर एफएसी के प्रमुख आलोक कुमार पांडा व लाजिस्टिक एफजी के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक सौम्या बसु सहित अन्य के साथ इस ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस उपलब्धि पर एफएएमडी के कार्यकारी प्रभारी पंकज सतीजा का कहना है कि हम अपने संयंत्र संचालन में स्वच्छ ईंधन की दिशा में काम कर रहे हैं और हम आपूर्ति शृंखला में इसे आगे बढ़ाने की लिए प्रत्यनशील हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




