Jamshedpur News : पूजा का हुआ अंतिम संस्कार, आरोप- झांसा देकर गर्भवती किया, मिलने पहुंची तो जलाया

Updated at : 19 Feb 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : पूजा का हुआ अंतिम संस्कार, आरोप- झांसा देकर गर्भवती किया, मिलने पहुंची तो जलाया

Jamshedpur News : परसुडीह हलुदबानी कालिंदी बस्ती निवासी करीना कालिंदी उर्फ पूजा के शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया.

विज्ञापन

घरवालों ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे रहने वाले सन्नी बाग और उसके परिवार पर जलाने का आरोप

Jamshedpur News :

परसुडीह हलुदबानी कालिंदी बस्ती निवासी करीना कालिंदी उर्फ पूजा के शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया. इस दौरान परिजन के अलावा उसकी सहेली भी घाट पर पहुंची थी. पूजा की मौत से परिजन व सहकर्मियों में आक्रोश था. परिजन पूजा की मौत के जिम्मेवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

मालूम हो कि गत 11 फरवरी को पूजा बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे आग से झुलस गयी थी. एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गयी थी. इस मामले में मृतका की मां ने बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे रहने वाले सन्नी बाग, उसके भाई किशन बाग समेत उसके माता-पिता के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुये बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पूजा की मौत से आक्रोशित परिजनों और सहकर्मियों ने मंगलवार को सन्नी बाग के भाई किशन बाग की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था. परिजनों के अनुसार शादी का झांसा देकर सन्नी बाग ने पूजा के साथ शारीरिक संबंध बनाया था. बाद में गर्भपात भी कराया. 11 फरवरी को पूजा बिष्टुपुर में सन्नी के घर मिलने गयी थी, जहां उसे जला दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola