Jamshedpur News : पुलिस ने हथियार के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Updated at : 25 Feb 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : पुलिस ने हथियार के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस ने शहर में दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के पूर्व ही तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से एक 7.65 एमएम का पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है.

विज्ञापन

आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे आरोपी

जमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई और कदमा से दो हथियार और जिंदा गोली बरामद की

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पुलिस ने शहर में दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के पूर्व ही तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से एक 7.65 एमएम का पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. घटना कदमा और जुगसलाई थाना क्षेत्र की है. उक्त जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर दी.

एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के आरपी पटेल स्कूल के पास से जुगसलाई पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. युवक का नाम पिंटू सिंह है. वह जुगसलाई छपरहिया मुहल्ला का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक 7.65 एमएम का पिस्तौल बरामद की है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया.

आरपी पटेल स्कूल मैदान से पुलिस ने खदेड़कर पिंटू को पकड़ा

सिटी एसपी ने बताया कि बीते रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आरपी पटेल स्कूल मैदान में एक युवक स्कूटी पर बैठा है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना मिलने के साथ ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और जुगसलाई पुलिस को फौरन छापामारी के लिए भेजा गया. जहां पुलिस को देख कर पिंटू मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि वह एक घटना को अंजाम की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उससे पूर्व ही उसे गिरफ्तार कर लिया.

रामजनमनगर छठ घाट के पास से दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

वहीं दूसरी ओर सोमवार की रात को कदमा पुलिस ने देसी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में कदमा रामजनमनगर का रहने वाला गणेश महतो और करण तंतूबाई शामिल है. दोनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. सिटी एसपी ने बताया कि ये दोनों भी रामजनमनगर छठ घाट के पास बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, मगर पुलिस ने उससे पहले ही दोनों को दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि गणेश महतो पूर्व में दो बार अलग-अलग केस में जेल जा चुका है. जबकि करण भी एक बार जेल गया है. गणेश ने पुलिस को बताया कि उसे हथियार किसी ने रखने के लिए दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola