jamshedpur news : चार फेज में तोड़े जायेंगे 350 से अधिक मकान-दुकानें

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 26 Feb 2026 1:10 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के साथ अतिक्रमण हटाने की तैयारी

विज्ञापन

टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के साथ अतिक्रमण हटाने की तैयारी

रेल क्षेत्र में सोलर प्लांट स्थापित करने की भी है योजना

jamshedpur news :

रेलवे द्वारा टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट के साथ कई नयी विकास योजनाओं पर काम किया जा रहा है. इस व्यापक योजना के तहत लगभग 350 से 400 छोटे-बड़े अतिक्रमण, मकान और दुकानों को हटाने की तैयारी है.

पहले चरण में स्टेशन से कीताडीह और आसपास के कुछ इलाकों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है. शेष क्षेत्रों में चार चरणों में कार्रवाई की जायेगी, जिसकी रफ्तार होली के बाद तेज होने की संभावना है. प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी रेलवे विचार कर रहा है.

रेलवे टाटानगर रेल क्षेत्र में सोलर प्लांट भी स्थापित करने जा रहा है. इसके लिए रेल लाइन के किनारे करीब 550 मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. योजना के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल में 339 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. रेलवे की जमीन पर छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाये जायेंगे, जिससे बिजली खर्च में उल्लेखनीय बचत होगी.

टाटानगर बनेगा रेलवे हब

लोको क्रॉसिंग से सालगाझुड़ी केबिन तक मछुआ पाड़ा, हरिजन बस्ती सहित कई इलाकों को पहले ही नोटिस जारी किये जा चुके हैं. जमीन खाली होने के बाद समतलीकरण कर वहां सोलर प्लांट स्थापित किये जायेंगे. साथ ही स्टेशन को हब के रूप में विकसित करने, नये यार्ड निर्माण और आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित करने की दिशा में भी कार्य जारी है. खासमहल रोड समेत आसपास के इलाके भी खाली कराये जायेंगे.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola