ePaper

Jamshedpur News : न्युवोको का न्युवो सेतु एप लॉन्च

Updated at : 27 Nov 2024 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : न्युवोको का न्युवो सेतु एप लॉन्च

Jamshedpur News : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने सीमेंट और मॉडर्न बिल्डिंग मैटेरियल्स (एमबीएम) ग्राहकों के लिए एक नई इनोवेटिव डिजिटल पहल न्युवो सेतु एप लॉन्च किया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने सीमेंट और मॉडर्न बिल्डिंग मैटेरियल्स (एमबीएम) ग्राहकों के लिए एक नई इनोवेटिव डिजिटल पहल न्युवो सेतु एप लॉन्च किया है. पायलट लॉन्च कार्यक्रम में प्रमुख डीलरों और ग्राहकों की उपस्थिति में इस एप को प्रस्तुत किया गया. न्युवो सेतु एप, आइओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे ग्राहकों को बेहतरीन डिजिटल अनुभव देने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. यह एप ग्राहकों को आसानी से ऑर्डर करने, रियल-टाइम में ऑर्डर की स्थिति ट्रैक करने और उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देता है. साथ ही, इसमें एक क्रेडिट मैनेजमेंट सिस्टम भी है, जो वित्तीय निर्णयों को बेहतर बनाता है. मार्केटिंग हेड, चिराग शाह ने कहा कि न्युवो सेतु एप के जरिए हम ग्राहकों को सटीक और तेज सेवा प्रदान करने के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं. यह कंपनी की ग्राहक केंद्रित सोच को और मजबूत करेगा. जल्द ही इसे पूरे भारत में शुरू किया जाएगा. यह एप न्युवोको के प्रोजेक्ट डेन का हिस्सा है, जो डिजिटल ऑटोमेशन और दक्षता को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इसके जरिए ग्राहक डिजिटल टूल्स का लाभ उठाते हुए एक आधुनिक और सुविधाजनक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola