Jamshedpur News : मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया 26.5 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Updated at : 14 Oct 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : मंत्री बन्ना गुप्ता ने पथ निर्माण विभाग अंतर्गत 26.5 करोड़ रुपये की मानगो व कदमा क्षेत्र की कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें सड़क, कालीकरण, नाला निर्माण समेत कई योजनाएं शामिल है.
विज्ञापन
विकास का कार्य ना रुका था ना रुकेगा : बन्ना गुप्ता
Jamshedpur News :
मंत्री बन्ना गुप्ता ने पथ निर्माण विभाग अंतर्गत 26.5 करोड़ रुपये की मानगो व कदमा क्षेत्र की कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें सड़क, कालीकरण, नाला निर्माण समेत कई योजनाएं शामिल है. जिसकी मांग स्थानीय लोग विधायक से काफी दिनों से कर रहे थे. योजनाओं के कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर मंत्री ने किया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विकास का कार्य ना रुका था ना रुकेगा. वे व्यक्तिगत रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं सोसायटी का निरीक्षण करते हुए लोगों से मिलते भी हैं. ऑन स्पॉट समस्या को सुनकर समाधान करने का प्रयास करते हैं.इस दौरान उनके साथ प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, सुभाष बोस, रूपेश कुमार, अमित प्रसाद, शंटी रजक, चिराग सिंह, जितेंद्र सिंह, राजकुमार दास, राजेश रजक, राजू दास सहित समाज के कई प्रमुखजन व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




