Jamshedpur News : मानगो में कोलकाता के युवक से मारपीट, थाना में शिकायत
Updated at : 06 Mar 2025 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता कोईखल्ली निवासी मो. अनस के साथ मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-17 में बुधवार की तड़के कुछ युवकों ने मारपीट की.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कोलकाता कोईखल्ली निवासी मो. अनस के साथ मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-17 में बुधवार की तड़के कुछ युवकों ने मारपीट की. इस संबंध में मो. अनस ने मानगो थाना में लिखित शिकायत की है. दर्ज शिकायत में मो. अनस ने बताया कि वह जवाहरनगर रोड नंबर-17 में अपने बड़े पापा के घर आया था. दोस्त अयान अंसारी कार से सेहरी का खाना खिलाने अपने घर ले जा रहा था. रास्ते में रहमत सईद खान उर्फ हन्ने के दोनों बेटे अराफ खान, अमन खान के साथ साद खान और अजबर खान ने रोककर मारपीट की. इस दौरान अराफ खान ने कमर से रिवॉल्वर निकालकर बट से आंख के उपर मारा. इस दौरान उनलोगों ने मोबाइल और जेब से चार हजार रुपये भी निकाल लिये और जान से मारने की धमकी भी दी. हल्ला करने पर बस्ती के लोग जुट गये, जिसके बाद सभी फरार हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




