jamshedpur news : जुबिली पार्क से लेकर प्रमुख सड़कें सजकर तैयार, एआइ आधारित दिखेगी लाइट

Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 26 Feb 2026 1:04 AM

विज्ञापन

संस्थापक दिवस के लिए लगायी गयी लाइट की हुई टेस्टिंग, दो मार्च को होगा उद्घाटन

विज्ञापन

संस्थापक दिवस के लिए लगायी गयी लाइट की हुई टेस्टिंग, दो मार्च को होगा उद्घाटन

jamshedpur news : टाटा संस और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिन तीन मार्च को लेकर जबरदस्त तैयारी की जा रही है. इसको लेकर जुबिली पार्क से लेकर हर जगह लाइटिंग लगायी गयी है. बुधवार की शाम को इसकी टेस्टिंग की गयी. इस वर्ष शहरवासियों को पार्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) और थीम आधारित विशेष लाइटिंग देखने को मिलेगी.

दरअसल, यहां लाइटिंग का उद्घाटन दो मार्च को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन करेंगे. तीन मार्च को टाटा स्टील में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें संस्थापक को श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसके बाद 4 मार्च को लाइटिंग बंद रहेगी. इसके बाद 6 मार्च तक लोग लाइटिंग का दीदार कर सकेंगे. सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए जुबिली पार्क में गाड़ियों की एंट्री को बंद कर दिया गया है. जुबिली पार्क का मुख्य गेट 7 मार्च तक वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. आम लोग अंदर जा सकेंगे. इस बार सारे गोलचक्कर और मुख्य सड़कों पर लाइटिंग का इंतजाम किया गया है. इस साल टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 186वीं जयंती मनायी जायेगी. टाटा स्टील द्वारा इस वर्ष के संस्थापक दिवस के लिए ””””वन विजन-वन टाटा स्टील”””” थीम निर्धारित की है. कंपनी इस थीम के माध्यम से अपने सभी डिवीजनों और अनुषंगी इकाइयों की एकजुटता और भविष्य के साझा विजन को प्रदर्शित करेगी.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola