Jamshedpur News : शिक्षक-छात्र के बीच बजट-2025 पर हुई चर्चा

Updated at : 19 Feb 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : शिक्षक-छात्र के बीच बजट-2025 पर हुई चर्चा

Jamshedpur News : डीबीएमएस कॉलेज के अध्यक्ष एवं डीबीएमएस ट्रस्ट के चेयरपर्सन बी. चंद्रशेखर के द्वारा शिक्षक-छात्र के बीच बजट- 2025 को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

सामाजिक और आर्थिक संरचनाओं से भी बढ़ता है जीडीपी : बी. चंद्रशेखर

Jamshedpur News :

डीबीएमएस कॉलेज के अध्यक्ष एवं डीबीएमएस ट्रस्ट के चेयरपर्सन बी. चंद्रशेखर के द्वारा शिक्षक-छात्र के बीच बजट- 2025 को लेकर चर्चा की गयी. कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया.

बी. चंद्रशेखर ने बीएड के छात्रों को संबोधित करते हुये जीडीपी के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आज विश्व में सबसे बड़े इकोनॉमी में अमेरिका प्रथम स्थान पर है और भारत पांचवें स्थान पर है, लेकिन 2030 तक पांच ट्रिलियन का लक्ष्य इस बार दिया गया है. दो तरह की संरचना पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक संरचनाओं से भी जीडीपी बढ़ता है. आज भारत में 50 हवाई अड्डे हैं, लेकिन 130 हवाई अड्डा का बजट बनाया गया है, जिससे रोजगार बढ़ेंगे. निवेश कई गुना बढ़ेगा. बी.चंद्रशेखर ने बजट संबंधित कुछ रोचक जानकारी बीएड के छात्रों को दी. उन्होंने बताया कि इस बजट को बनाने वाले लोग दस दिन तक घर नहीं जाते और इसकी गोपनीयता बनाए रखते हैं. प्रधानमंत्री तक को बजट के विषय में नहीं बताया जाता. बजट पेश करने के दस मिनट पहले वित्त मंत्री प्रधानमंत्री को सूचित करती हैं. इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पित, उप प्राचार्य डॉक्टर मोनिका उप्पल, पामेला घोष दत्त भी इस सत्र में उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola