Jamshedpur News : रेल पटरी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Updated at : 04 Mar 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : रेल पटरी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र के दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल भेज दिया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जुगसलाई थाना क्षेत्र के दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल भेज दिया है. आसपास के लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी, मगर कोई उसकी पहचान नहीं कर सका.

पुलिस ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत की आशंका जता रही है. शव के सिर और शरीर के कुछ अन्य जगहों पर भी चोट के निशान मिले हैं. हालांकि व्यक्ति के पास से कोई टिकट या अन्य पहचान पत्र नहीं मिला है. जिला रेल पुलिस और जुगसलाई पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola