Jamshedpur News : जमशेदपुर में फेंगल का होगा आंशिक असर, हल्की बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 Dec 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : झारखंड के दक्षिणी व मध्य भाग में साइक्लोन फेंगल का असर दिखेगा. साइक्लोन फेंगल का कोल्हान क्षेत्र के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी और सिमडेगा जिले में आंशिक असर होगा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
झारखंड के दक्षिणी व मध्य भाग में साइक्लोन फेंगल का असर दिखेगा. साइक्लोन फेंगल का कोल्हान क्षेत्र के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी और सिमडेगा जिले में आंशिक असर होगा. इन इलाकों में हल्की बारिश होगी. वहीं झारखंड के मध्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है. फेंगल चक्रवात का असर झारखंड के उत्तरी इलाकों हजारीबाग, पलामू और संथाल में भी पड़ेगा. यहां तापमान में काफी गिरावट आएगी. इधर, रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे. दिन का तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं रात का तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था. इस वजह से रात में गर्मी का अहसास हुआ. हवा में आद्रर्ता की अधिकतम मात्रा 78 प्रतिशत, जबकि न्यूनतम 60 प्रतिशत थी. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान फेंगल का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु इलाके में देखने को मिल रहा है. इसके चलते बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और पश्चिमी इलाके में साईक्लोनिक सरकुलेशन बन गया है. यह तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. साइक्लोन तमिलनाडु के महाबलीपुरम और कराईकल के पास तट से शनिवार की देर रात टकराया था. तूफान के आगे बढ़ने की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक मापी गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान का झारखंड में 4 दिसंबर तक असर रहेगा. 5 दिसंबर से तूफान का असर पूरी तरह खत्म हो जायेगा. तूफान के कारण थोड़ी ठंड बढ़ सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




