JAMSHEDPUR FC ISL MATCH जेएफसी पर जीत से ओडिशा की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार

ओडिशा एफसी की टीम ने बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक मैच में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 3-2 से मात दी.
जमशेदपुर. ओडिशा एफसी की टीम ने बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक मैच में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 3-2 से मात दी. ओडिशा एफसी की जीत में ब्राजीली स्ट्राइकर डोरिएल्टन ने 20वें और फ्रेंच अटैकिंग मिडफील्डर हुगो बौमौस ने 37वें व 53वें मिनट में गोल किए. हुगो बौमौस को दो गोल करने और एक में सहायता देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालिफाइ कर चुकी जमशेदपुर एफसी की टीम 23 मैचों में 12 जीत, दो ड्रॉ और नौ हार से 38 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है. वहीं, जगरनॉट्स की शानदार जीत से स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा निश्चित रूप से प्रसन्न होंगे. ओडिशा एफसी 24 मैच में आठ जीत, नौ ड्रॉ और सात हार से 33 अंक लेकर तालिका में मुंबई सिटी एफसी मुंबई सिटी (33) को अपदस्थ करके सातवें से छठे स्थान पर आ गई है. लेकिन अब जगरनॉट्स की तकदीर आइलैंडर्स तय करेंगे क्योंकि उन्हें अब भी दो मैच खेलने हैं. मैच का पहला गोल 21वें ओडिशा के स्ट्राइकर डोरिएल्टन ने किया. 37वें मिनट में फ्रेंच अटैकिंग मिडफील्डर हुगो बौमौस ने गोल करके ओडिशा एफसी की शुरुआती बढ़त को दोगुना कर दी. 53वें मिनट में फ्रेंच अटैकिंग मिडफील्डर हुगो बौमौस ने मैच का अपना दूसरा गोल करके ओडिशा एफसी की बढ़त को तिगुना करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया. 84वें मिनट में जमशेदपुर एफसी के ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड जॉर्डन मरे ने पेनल्टी किक पर गोल करके स्कोर 1-3 कर दिया. सात मिनट के स्टॉपेज टाइम के दौरान 90 1वें मिनट में जमशेदपुर एफसी के नाइजीरियाई सेंटर-बैक स्टीफन ऐजे ने गोल करके स्कोर 2-3 कर दिया. जेएफसी का अगला मैच नौ मार्च को चेन्नइयन एफसी से चेन्नई में होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




